Main Content:

गुरु से प्रार्थना

कृपा तुम हमपर बनाये रखना, चरणों में अपने बिठाये रखना,
मेरे दाता, ओ मेरे मालिक सीने से अपने लगाये रखना
चारो तरफ़ है घना अँधियारा, तुम ही मेरा एक सहारा,
चारो तरफ़ है घना अँधियारा, तुम ही मेरा एक सहारा,
विश्वास की ज्योति जलाये रखना, चरणों में अपने बिठाये रखना |
सब ओर भ्रम ही भ्रम है, मेरे मालिक तू ही ब्रहम है,
सब ओर भ्रम ही भ्रम है, मेरे मालिक तू ही ब्रहम है,
ज्ञान का दीप जलाये रखना, चरणों में अपने बिठाये रखना |
मन यह आपना कही भी ले जाऊँ, भीतर-बाहर तुम्हे ही पाऊं,
मन यह आपना कही भी ले जाऊँ, भीतर-बाहर तुम्हे ही पाऊं,
मेरे दिल में घर बनाये रखना, चरणों में अपने बिठाये रखना |

http://forum.spiritualindia.org/sai-baba-poems/गुरु-से-प्रार्थना-t21710.0.html

ॐ साई राम

December 25, 2007, 02:08:54 AM

About The Author

Comments

Add a Comment

Only registered members can post comments, please click here to register.

Pages: [1]