Main Content:

तेरे कदमों की आहट का मुझे इन्तजार है - 2

तेरे कदमों की आहट का मुझे इन्तजार है - 2
कैसे कहूँ बाबा तुमसे कितना प्यार है – 2
श्रद्वा सुमन से अपना आँगन मैंने सजा लिया 
साथ में सबुरी का दीपक भी जला लिया – 2
तेरे चिमटे की खन खन का मुझे इन्तजार है – 2
कैसे कहूँ बाबा तुमसे कितना प्यार है – 2

मुझे विश्वास है मेरी सदा न जायेगी खाली
तुम पधारो मेरे घर आयेगी दीवाली - 2
तेरी चरणरच पाने का मुझे इन्तजार - 2
कैसे कहूँ बाबा तुमसे कितना प्यार है – 2
तेरे कदमों की आहट का मुझे इन्तजार है - 2
कैसे कहूँ बाबा तुमसे कितना प्यार है – 2

December 25, 2007, 08:26:16 AM

About The Author

Comments

Add a Comment

Only registered members can post comments, please click here to register.

Pages: [1]